उज्जैन।शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुमारिया पाइपलाइन के पास एक हादसा हो गया। क्रेन का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर पर जा गिरी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के देहरी बामन पचोर निवासी 22 वर्षीय हरिओम धाकड़ पुत्र बने सिंह धाकड़ के रूप में हुई है। हरिओम पाइपलाइन कार्य स्थल पर ट्रैक्टर चला रहा था, तभी अचानक क्रेन असंतुलित होकर उसके ट्रैक्टर पर गिर गई।घटना की सूचना मिलते ही मोहनबड़ोदिया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। मृतक के शव को लोडिंग वाहन से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कारण क्रेन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
क्रेन पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत:कुमारिया पाइपलाइन के पास हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की