ब्रह्मास्त्र मुंबई
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1500 अंक (1.98%) की गिरावट के साथ 76,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों (1.98%) की गिरावट है, ये 23,590 पर आ गया है। आज के कारोबार में सरकार बैंक के शेयरों में बिकवाली है।
मिडिल-ईस्ट में तनाव कम करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चल रही 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं। इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है। शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16%) गिरकर 24,051 पर आ गया।