भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से उड़ा एक गिद्ध पाकिस्तान पहुंच गया है। राजस्थान के रास्ते पाक के खानेवाल जिले में गिद्ध मिला। वन विहार नेशनल पार्क को इसकी तब जानकारी लगी, जब गिद्ध में लगे जीपीएस का सिग्नल नहीं मिला। गिद्ध को भोपाल के पास हलाली डैम से 30 मार्च को छोड़ा गया था। यह गिद्धों को उनके बसेरों में छोड़ने के लिए एक वैज्ञानिक रूप से चयनित स्थल है। रिलीज के बाद यह गिद्ध राजस्थान होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार कर 6 अप्रैल तक पाकिस्तान पहुंच गया। 7 अप्रैल को जब इसके मूवमेंट का सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ, तब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया को तत्काल सूचित किया गया। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने अपने समकक्ष संगठन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-पाकिस्तान से संपर्क स्थापित किया।
मध्यप्रदेश के भोपाल से उड़ा गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा