निगम में हंगामा:कांग्रेस पार्षद बोलीं-वंदे मातरम गाने की इस्लाम में इजाजत नहीं, सभापति ने बाहर निकाला

इंदौर।मंगलवार को इंदौर नगर निगम ने 8455 करोड़ रुपए के बजट पर प्रश्नोत्तर काल में हंगामा हो गया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। इससे भाजपा पार्षद उखड़ गए। वे सभापति के नजदीक पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। कुछ देर में सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने को कह दिया। लेकिन फौजिया ने जवाब में कहा कि मुझे एक्ट दिखाइये कि किस एक्ट में गाना जरूरी है, ये लिखा है।हालांकि कुछ देर बाद वे उठकर सदन से बाहर चली गईं। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता।निगम में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे ने कहा कि वंदे मातरम न गाना किसी की व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है। लेकिन पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए संकल्पित है।मैंने इस घटनाक्रम के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment