धराशाई भवनों से क्षेत्रवासी चिंता में आए ,रात डेढ बजे घरों में लाईट आई नगर निगम ने भी दुसरे दिन दो भवन गिराए -क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार खोदे गए गड्डों से पानी का जमाव होने पर पुराने मकानों की नींव कमजोर हुई

उज्जैन। ढाबा रोड चौडीकरण में सोमवार देर शाम दो बहु मंजिला मकान आकस्मिक रूप से धराशाई हो गए थे।  इनसे सडक के दुसरे छोर का मकान भी प्रभावित हुआ था। देर रात को ही नगर निगम इस मामले में सक्रिय हुआ और क्षेत्र से मलबा हटाने का काम किया गया। इसके साथ ही रात डेढ बजे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। मंगलवार को दुसरे दिन भी नगर निगम ने दो गिराउ मकानों को धराशाई किया है।

गेबी साहब की गली के नजदीक दो बहुमंजिला मकानों के धराशाई होने के बाद क्षेत्र के रहवासी चिंता में आ गए थे और उनमें भय की स्थिति निर्मित हो गई थी। मकानों के धराशाई होने के उपरांत रात में ही नगर निगम का अमला क्षेत्र में पहुंचा और यहां काम की शुरूआत की गई। रात में ही सडक से धराशाई मकानों का मलबा हटाया गया। इस बीच विद्युत विभाग की टीम ने मकानों के धराशाई होने के दौरान घरों में सप्लाय दी जाने वाली क्षतिग्रस्त लाईन को देर रात दुरूस्त कर दिया। रात डेढ बजे क्षेत्रीय घरों की लाईट पून: चालू कर दी गई थी।

दो मकान और धराशाई किए-

मंगलवार को क्षेत्र में कमजोर हो गए दो मकानों को नगर निगम के दल ने अधिकारियों की उपस्थिति में धराशाई किया है। प्रभारी भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार मंगलवार को धराशाई किए गए दोनों मकान काफी कमजोर हो गए थे। उनके कभी भी गिरने की स्थिति को देखते हुए गिराया गया है। पूर्व से ही इन मकानों को खाली करवा लिया गया था। बेरिकेडिंग कर दी गई थी। चौडीकरण में ये मकान भी शामिल थे। क्षेत्र से मलबा भी हटवा दिया गया है।

नींव में पानी पहुंचने से कमजोर हुए मकान-

क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि चौडीकरण के काम को खोलने के बाद एक लंबा अंतराल दे दिया गया था। इसके चलते क्षेत्र में मकानों के आगे खोदे गए गड्डों में पानी का जमाव नींव के स्तर पर था।इस कारण से मकानों की नींव में पानी जमता रहा और पुराने कमजोर मकान नींव छोडने की स्थिति बनने लगी है। खोदे गए गड्डों में बराबर पानी का जमाव अब भी है। इस कारण से मच्छर भी बूरी तरह से पनप रहे हैं।

पेयजल की समस्या भी-

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि चौडीकरण के कारण क्षेत्र में प्रदाय किया जाना वाला पेयजल भी गंदा मिल रहा है। इसके कारण से क्षेत्र के नागरिकों को पानी की केन से पानी खरीद कर मंगवाना पड रहा है।

निगमायुक्त पहुंचे चौडीकरण मार्ग-

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार रात्रि को निगम अधिकारियों के साथ कोयला फाटक – निजात पूरा -कंठाल मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया है। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर पानी एकत्रित नहीं होने दे, नाली निर्माण के दौरान नालियों पर अतिक्रमण ना हो इस बात का ध्यान रखा जाए। कोतवाली रोड पर खुदाई का कार्य प्रचलित है जहां नाली निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि जहां पर भी मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिन क्षेत्रों के गिराऊ भवनों को चिन्हित करते हुए उन्हें तत्काल हटाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति एवं जन हानि ना हो।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment