विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़छाड़:छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय घेरा, पुलिस सुरक्षा की मांग

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विभाग के छात्रों ने परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के बाद छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया। छात्रा ने मीडिया को बयान देने से किया इनकार-विश्वविद्यालय परिसर में हुई छेड़छाड़ की घटना से आहत होने के कारण पीड़ित छात्रा ने मीडिया के सामने आने और कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। कुलसचिव ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कहा फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई।विश्वविद्यालय के छात्रों का आरोप है कि परिसर में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे छात्र-छात्राएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।इस समस्या को लेकर छात्र कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा से मिले और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परिसर में नियमित रूप से कम से कम तीन बार पेट्रोलिंग करने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य में फिर से ऐसी कोई घटना नहीं हो सके।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment