किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खाचरौद। भारतीय किसान संघ द्वारा एसडीएम नेहा साहु को ज्ञापन किसानो की समस्याओ को लेकर सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसान की मांग गेूहॅ की खरीदी की तारीख को आगे न बढाये और खरीदी गेहूॅ की पुरी की जाय। भावांतर राशि का भुगतान किया जाये। ग्रामीण क्षैत्र पर नरवाई जलाने को लेकर किसानो को प्रकरण बनाये जा रहें है उन्हे बंद किया जाय। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले किसान नरवाई के शासन के गाइड लाईन के अनुसार नही कर सकते है पंचायत द्वारा उन किसानो को राहत सहयोग दिया जाये। बैंको में किसान ऋण की दिनांक आगे बढ़ाये जाये ताकि किसान फसल भुगतान प्राप्त कर राशि जमा करा सके। इस अवसर पर श्याम पहलवान, राजाराम सेकवाड़ीया,सदाशिव मेहता ,नंदकिशोर मामोड़ीया, देवीलाल बम्बोरीया आदि किसान संघ के पदाधिकारीगण एंव किसानगण उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment