ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नगर पालिका परिषद की उदासीनता के कारण न केवल आम नागरिकों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा बल्कि उन्हें आए दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यावरा शहर में जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य पसरा हुआ है जिसके कारण नागरिकों का रहना दुभर हो गया वही गंदगी के कारण जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ब्यावरा शहर के मध्य देने वाला गंदा नाला गंदगी और कीचड़ से सन पड़ा हुआ है। जिसकी दुर्गंध से आसपास के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। उक्त गंदे नाले का पानी जब अजनार नदी में जाकर मिलता है तो अजनार नदी को भी प्रदूषित कर रहा है। मातमंड मोहल्ले से लेकर अहिंसा द्वार तक नाले में कचरा जमा होने से पानी का ठीक तरीके से निकासी नहीं हो रही जिससे भविष्य में नाले के समीप बने मकानों के क्षतिग्रस्त होने एवं कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन को इस और तत्काल ध्यान देकर संपूर्ण गंदे नाले की तत्काल सफाई कार्य करवाना चाहिए। उधर शहर में पसरी उक्त गंदगी को लेकर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी नगर पालिका परिषद का घेराव करने की तैयारी कर रही है। वही पीपल चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुश्री रचना भार्गव प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों से रूबरू हो रही है।
शहर के मध्य बहने वाले गंदे नाले में पसरा गंदगी का साम्राज्य नागरिकों के जीना दुभर