बड़नगर। जल गंगा संवर्धन 2026 अंतर्गत पूरे प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद बड़नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ 19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा नववर्ष को विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या द्वारा चामला नदी की पूजा अर्चना कर पाला डैम पर किया गया। तत्पश्चात विधायक पंड्या द्वारा पुरानी टंकी परिसर के समीप नवीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौड़, जल सभापति अजय दोराया, पार्षद आनंद अनावड़िया, राजेश परमार, लोकेंद्र सिंह पंवार, अंकित त्रिवेदी, बंटी आचार्य, महेश हारोड़, प्रद्युम्न पंड्या, अभिजीत सिंह राणावत आदि गणमान्य नागरिकों सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धीरेंद्र पाराशर, तहसीलदार रूपाली जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम.आर.निंगवाल, उपयंत्री रवि पांचाल, संजय श्रीवास्तव, सुरेश कुशवाह, मनमोहन राठौड़, प्रशांत माथुर, वाहिद बेग उपस्थित थे। जानकारी नोडल अधिकारी विनोद पोरवाल द्वारा प्रदान की गई ।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गुड़ी पड़वा पर्व पाले पर चामला नदी की पूजा अर्चना की