महिलाओं ने संग खेली होली; ढोलक की थाप पर झूमीं

सारंगपुर। फाल्गुन मास के आगमन के साथ ही आगर मालवा जिले में होली की रंगत दिखाई देने लगी है। शिव धाम कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने भक्ति और उल्लास के साथ ब्रज जैसी होली का आनंद लिया। महिलाओं ने भगवान के इन स्वरूपों को गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। ढोलक की थाप और फाग गीतों पर महिलाएं इस कदर मगन हुईं कि पूरा वातावरण जयघोष से गूँज उठा। आयोजन स्थल को फूलों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक फाग गीत गाए, भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। महिलाओं ने बताया कि इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट किया, बल्कि कॉलोनी की महिलाओं के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को भी प्रगाढ किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान माया, शिला, रेखा, शशि चंद्र, हेमलता, लीला देवी, पार्वती, प्रीतिबाला जैन आदि मौजूद थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment