ब्यावरा। कसेरा समाज ब्यावरा के द्वारा राजगढ रोड स्थित सत्यगंगा टेन्ट हाउस पर फाग उत्सव और महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष डाक्टर भारत वर्मा और विशेष अतिथि के रुप में चन्द्र शेखर आर्य बनवारीलाल कसेरा खिलचीपुर दिलीप कुमार कसेरा शिक्षक रहे। भगवान सहस्त्रार्जुन जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया महिला मंडल द्वारा चेयर रेस कप रेस का आयोजन किया राधा कृष्ण बने बच्चो की भी पूजन किया इस अवसर महिला दिवस पर आभा भारत वर्मा अनुराधा गिरिराज कसेरा का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष गिरिराज कसेरा ने किया महिला मंडल की गतिविधियो के बारे अनुराधा मोहन कसेरा ने बताया।प्रतिभा सम्मान मे पीयूष सुनील कसेरा का एमबीए करने पर किया। इस अवसर गोरधन कसेरा जितेंद्र कसेरा अध्यक्ष खिलचीपुर लोकेश कसेरा सीए गोपाल दास कसेरा कैलाश कसेरा सत्यगंगा दिनेश आर्य घनश्याम कसेरा राजेश आर्य विवेक आर्य नवीन आर्य देवकीनंदन कसेरा कैलाश कसेरा रामसहाय आर्य कमल कसेरा साथ ही समाज के सभी समाज जन उपस्थित रहे।
कसेरा समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया तथा महिला शक्ति का किया सम्मान