कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार शाम अचानक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। करीब साढ़े तीन साल तक इस पद पर रहने के बाद उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। इस अचानक फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और केंद्र-राज्य संबंधों को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है। राज्यपाल बोस ने बातचीत में अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इस पद पर पर्याप्त समय बिताया है और अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि वे लगभग साढ़े तीन वर्षों से राज्यपाल के रूप में काम कर रहे थे और उन्हें लगता है कि इतना समय पर्याप्त है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने दिया इस्तीफा