तेल अवीव/तेहरान।यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को उड़ाया।ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज छठा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने गुरुवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1,045 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।जंग के बीच नई शुरुआत-मिशा नाम के एक शख्स ने बुधवार को इजराइल के तेल अवीव स्थित एक भूमिगत बम शेल्टर में शादी की। इस दौरान अपनी दुल्हन लियोर के चेहरे पर घूंघट डाला। यह शादी पहले पेटाह टिकवा में होने वाली थी, लेकिन जंग की वजह से इसे बम शेल्टर में शिफ्ट किया गया। मिशा ने कहा- हालात कैसे भी हों नई शुरुआत होनी चाहिए। जिंदगी रुकना नहीं चाहिए।