परिवहन नीति के विरोध में बनेगी रणनीति: मांगें नहीं मानी तो थमेंगे बसों के चक्के

उज्जैन।उज्जैन सहित प्रदेश के कुछ जिलों में शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (जन बस) सेवा की शुरुआत करने की तैयारी के बीच इसे लेकर विरोध की प्लानिंग भी होने जा रही है। उज्जैन के करीब 50 बस ऑपरेटर सहित प्रदेशभर के ऑपरेटर्स रविवार को सागर में जुटेंगे। यहां बस संचालन की नीति के विरोध की रणनीति बनाएंगे।शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, जिसे जन बस सेवा भी कहा जा रहा है, कि संभवत: अप्रैल 2026 से शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस सेवा के माध्यम से प्रदेश में करीब 21 वर्षों के बाद फिर से सरकारी नियंत्रण वाली बसों का संचालन शुरू होगा। यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इधर, परिवहन की इस नीति का विरोध मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन करने जा रहा है। महामंत्री  ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रदेशभर की सभी बस संचालकों के परमिट निरस्त कर कंपनी के नाम से बसों का संचालन करवाया जाए। इससे बस ऑपरेटरों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इन्हीं सभी बातों को लेकर रविवार को सागर में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर जुटने जा रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment