शराब कंपनी के वाहन पर पथराव कर रोकने का प्रयास

उज्जैन। रूपाखेड़ी से तराना की ओर आ रहे शराब कंपनी के वाहन को रविवार-सोमवार रात कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, चालक के वाहन नहीं रोकने पर बेरिकेट्स लगा दिये और पथराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
इंदौर के छोटी खजरानी थाना एमआईजी क्षेत्र में रहने वाला जसवंत पिता कन्हैयालाल बागड़ी शराब कंपनी में काम करता है। उसका हाल मुकाम तराना की कृष्णकुंज कालोनी में है। रात में रूपाखेड़ी शराब दुकान से राशि का कलेक्शन कर बोलेरो क्रमांक एमपी 13 झेड एम 3086 से तराना लौट रहा था। रास्ते में ग्राम खामली में महादेव मंदिर के पास कुछ लोगों ने बोलेरो को रोकने के लिये बेरिकेट्स लगा दिये। चालक जसवंत ने वाहन नहीं रोका तो पथराव कर दिया। बोलेरो के कांच फूट गये। चालक वाहन सीधे तराना थाने लेकर पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मामले में जसवंत की शिकायत ग्राम खामली के रहने वाले अजय और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जसवंत का कहना था कि उसकी गाड़ी में कलेक्शन राशि रखी हुई थी, रूपाखेड़ी से निकलने के बाद रास्ते में पीछे आ रही बोलेरो गाड़ी ने पीछा करने का प्रयास भी किया था। मामले में एएसआई डालसिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव कर गाड़ी रोकने का प्रयास करने वालों की तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment