उज्जैन। कानून व्यवस्था के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने वाली उज्जैन पुलिस सामाजिक और मानवीय दायित्वों का निवर्हन भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को महाशिवरात्री महोत्सव में सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक दिव्यागों को बाबा के दर्शन करने की व्यवस्था मंदिर समिति के माध्यम से कराई।
12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन की कामना देशभर के लोगों में बनी हुई है। बाबा के दरबार में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को महाशिवरात्री का पर्व है, इससे पहले शनिवार को सेवाधाम आश्रम अंकित ग्राम में रहने वाले दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गो के लिये पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा दर्शन व्यवस्था कराई गई। मंदिर समिति के माध्यम से की गई दर्शन व्यवस्था के चलते सेवाधाम आश्रम से 50 से अधिक दिव्यांगों को शासकीय वाहन से महाकाल मंदिर लाया गया। जहां पुलिस टीम की मदद से सभी को व्हील चेयर के माध्यम से सुरक्षित दर्शन कराये गये। बाबा महाकाल के दर्शन कर दिव्यांगों अभिभूत हो गये। उन्होने पुलिस प्रशासन और महाकाल मंदिर समिति का आभार माना। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में ही सभी के लिये स्वल्पहार की व्यवस्था की गई थी। मंदिर से सभी को शासकीय वाहन से वापस आश्रम तक पहुंचाया भी गया।
सेवाधाम आश्रम के दिव्यांगों ने किये बाबा महाकाल के दर्शन -महाशिवरात्री पर्व पर पुलिस निभाया सामाजिक दायित्व