अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में होटल संचालक के घर चोरी परिवार शादी में गया था राजस्थान, चोरों ने तोड़ा मकान का ताला

उज्जैन। सूने मकान चोरों के निशाने पर बने है। शनिवार को एक बार फिर शादी में राजस्थान गया परिवार लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। रात में चोरों ने आभूषणों के साथ नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। फिगंर प्रिंट टीम ने चोरों का पता लगाने के लिये वारदात स्थल पर परीक्षण किया।
चिमनगंज थाना क्षेत्र में कानीपुरा मार्ग पर अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में महाकाल मंदिर के पास रेस्टोरेंट संचालित करने वाले सुरेश पंवार का मकान बना हुआ है। पंवार परिवार राजस्थान के कोटा बंूदी में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां शादी होने पर शामिल होने गया हुआ था। शनिवार सुबह जब वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जो मकान में बनी ग्यारी में पड़ा था। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन महाशिवरात्रि की तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक के चलते पुलिस देरी से वारदात स्थल पहुंची। वहीं सुरेश पंवार के पुत्र सुमित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। चोरी की  जानकारी फिगंर प्रिंट टीम को दी गई। शाम को टीम पंवार परिवार के घर पहुंची और चोरों का पता लगाने के लिये पूरे घर में परीक्षण कर चोरों के फिगंर प्रिंट तलाशने का काम किया। पुलिस ने बताया कि सुमित पंवार के अनुसार चोरों ने करीब 45 हजार रूपये नगद, सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी किया है। चोरों ने घर में लगी एलईडी भी खोल ली थी, लेकिन सौफे पर ही छोड़ गये। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर चोरों की तलाश का आश्वासन परिवार को दिया है।
इधर खेतों में चोरों ने बोला धावा
शुक्रवार-शनिवार रात इंदौररोड पर ग्राम निनौरा में भी चोरों ने धावा बोला और खेतों में लगी पानी की मोटर की केबल काटकर चोरी कर ली। केबल के साथ चोरों ने एक मोटर भी चोरी की है। सुबह कुछ किसान खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। निनौरा में जैसे ही खेतों में हुई का पता अन्य किसानों को लगा तो वह अपने खेतों तक पहुंचे। इस दौरान सामने आया कि चोरों ने 18 खेतों में धावा बोला है। खेतों में हुई चोरी की खबर मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस निनौरा पहुंच गई थी। आशंका जताई गई कि केबल-मोटर चोरी करने वालों की संख्या आधा दर्जन के लगभग हो सकती है।
बदमाशों के साथ आई थी युवती
कुछ दिन पहले ही महानंदानगर और बसंतबिहार कालोनी में आधी रात को चोरी की वारदात होना सामने आया है। उस दौरान नानाखेड़ा पुलिस ने कैमरों के फुटेज देखे थे। चोरी में 2 बदमाशों के साथ युवती होना सामने आई थी। जो एक्टिवा जैसी गाड़ी पर सवार होकर आये थे। तीनों का शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। वारदात के बाद तीनों इंदौररोड की ओर भागे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment