उज्जैन। आगररोड स्थित ग्राम सुरासा में गिरीराज गार्डन में कमल पिता नानूराम चंद्रवंशी 18 साल निवासी विक्रमगढ़ आलोट चौकीदारी का काम करता है। बीती रात अज्ञात युवक आया और गार्डन में घुसने का प्रयास करने लगा। चौकीदार कमल ने उसे रोका तो युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मारपीट में चौकीदार घायल हो गया। गार्डन संचालक विकास पटेल को घटना की जानकारी लगी तो वह चौकीदार को चिमनगंज थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मारपीट करने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। गार्डन में लगे कैमरों के फुटेज देख मारपीट करने वाले की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। आज्ञत युवकों द्वारा मारपीट किये जाने का एक मामला माधवनगर रेलवे से भी होना सामने आया है। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार रेलवे कालोनीम में रहने वाले जितेन्द्र पिता रूपसिंह तंवर के मकान के पीछे कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। जितेन्द्र ने उन्हे शराब पीने से मना किया और घर के पीछे से जाने की बात कहीं तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। माधवनगर थाना प्रधान आरक्षक रवि शर्मा के अनुसार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।
गार्डन के चौकीदार को जान से मारने की धमकी