महाशिवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

महाशिवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
उज्जैन। रविवार को महाशिवरात्री पर्व पर धार्मिक नगरी में आस्था का सैलाब दिखाई देगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन के साथ कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये शनिवार दोपहर एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, क्राइम एएसपी, सायबर प्रभारी सहित महाकाल मंदिर ड्युटी पर तनात रहने वाले पुलिसकर्मी-अधिकारी शामिल हुए। एसपी द्वारा सभी को दिशा निर्देश जारी कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सतर्कता की बात कहीं। इससे पहले शुक्रवार रात कलेक्टर-एसपी खुद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। महाशिवरात्री पर 15 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, वहीं मंदिर क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरों के साथ पांच ड्रोन से नजर रखी जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment