दैनिक अवंतिका उज्जैन। बड़नगर रोड पर नलवा के समीप ग्राम खरेंट में लाखों का एक घोड़ा आया है। इस घोड़े के गांव पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है घोड़ा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। यह घोड़ा अपनी चमकदार रंगत और शानदार कद-काठी व शाही चाल की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घोड़े को ग्राम खरेंट में रहने वाले विशाल आंजना लेकर आए हैं तथा इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है तथा यह दिलराज का बेटा है और इसकी उम्र ढाई साल है तथा यह 62 इंच ऊंचा है घोड़े को खरीदकर लाए ग्राम खरेंट निवासी विशाल आंजना ने आगे बताया कि यह दिलराज का बेटा है और पहली बार इस तरह की नस्ल का घोड़ा मध्य प्रदेश आया है उन्होंने यह भी बताया कि दिलराज के बेटे को दूध संग बादाम दिया जाता है। इसके अलावा देसी चने भी खाता है। तथा हफ्ते में चार बार उसकी तेल से मालिश की जाती है। शनिवार को पूरे गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ घोड़े को घर पर लाकर पूजा अर्चना कर अस्तबल पहुंचाया गया। विशाल आंजना ने आगे बताया कि उन्हें घोड़ा पालने का शौक है। शनिवार को उन्होंने 21 लाख 21 हजार का घोड़ा राजस्थान के सांचोर से खरीदा है। यह घोड़ा दिलबाग घोड़े का पोता है और इसके पिता दिलराज हनुमानगढ़ में खड़ा है। इसकी माता ओल्ड बोदली लाइन से है। इस घोड़े की लंबाई 62 इंच है। जोकि 64 इंच के आगे तक बढ़ेगी। यह घोड़ा कवरिंग के लिये लाया गया है।
इंदौर में आयोजित होने वाले हार्स शो मे लेगा भाग
इंदौर में आयोजित हार्स शो में कोई अच्छा घोड़ा नहीं था। कवरिंग के लिये घोड़ी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान ले जायी जाती है। लेकिन इसमें खर्चा अधिक आता है। इसको कवरिंग के लिये इस्तेमाल किया जायेगा। इसके होने वाले बच्चे हार्स शो आदि में भाग लेंगे। इसको इंदौर में आयोजित हार्स शो में लगाया जायेगा। एमपी में इसके जैसा कोई घोड़ा नहीं है।