लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, चाकू की नोक पर की थी वारदात

उज्जैन/ मन्दसौर। पुलिस ने राहजनी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए रुपए, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हथियार व मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है प्राप्त जानकारी अनुसार, 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे फरियादी विजय पिता राजकुमार बोरासी (20 वर्ष) निवासी इमली चौक, अपने दोस्तों भूपेंद्र और ऋषिराज के साथ मोरखेड़ा से घर लौट रहे थे। रास्ते में अयान, जुबेर, फैजान और वसीम ने मोटरसाइकिल अड़ाकर उन्हें रोका और चाकू दिखाकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनसे दो हजार रु. नकद और एक एंड्रॉइड मोबाइल छीन लिया था।   दलौदा थाना प्रभारी उनि राधेश्याम पंवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । टीम ने  घेराबंदी कर चारों आरोपियों अयान (20) पिता रईस मेवाती, वसीम (23) पिता याकुब मेवाती दोनों निवासी सोनगिरी, जुबेर उर्फ जुम्बा (18) पिता फारुख मेवाती निवासी मोरखेड़ा, फैजान उर्फ मुस्तफा (19) पिता मो. इशाक मेवाती निवासी बानीखेड़ी को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 2 हजार रु., एक एंड्रॉइड मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया गया है । पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment