सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

उज्जैन | अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि 97 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की शुरुआत ठंडक से हुई सूरज चढ़ते ही धूप के तेवर तीखे हो गए। दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर है।

दिन में जहां तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ा रही है, वहीं रात का तापमान 15.8 डिग्री है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति लगभग 2 किमी घंटा है और आर्द्रता सुबह 84 तो शाम को 40% रही।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment