उन्नत कृषक सम्मेलन में 5 करोड़ के कृषि ऋ ण स्वीकृत

शुजालपुर। सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की शुजालपुर शाखा द्वारा उन्नत कृषकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें शुजालपुर, सीहोर एवं राजगढ़ जिले के किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक रूचि मालवीया तथा पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक चंदर परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान किसानों को 5 करोड़ रुपए के कृषि ऋ ण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पत्रकारों से चर्चा में क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पूरे रीजन में वर्तमान तिथि तक 50 करोड़ रुपए के कृषि ऋ ण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बैंक गांव-गांव पहुंचकर वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रहा है। शुजालपुर शाखा प्रबंधक हरीश साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment