ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कह दिया। पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान आमिर ने कहा कि अभिषेक के फेल होने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि वे काफी जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की तकनीकी क्षमता पर भी सवाल उठाए।
8 पारियों में एक बार रन बनाता है आमिर ने पाकिस्तानी शो हारना मना है में कहा, मैंने जितना देखा है, अगर आप ईमानदारी से पूछें तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर है। उसे हर गेंद पर जोर से खेलना होता है। जिस दिन वह चल जाता है, सब ठीक है। वरना उसके फेल होने के मौके ज्यादा हैं। 8 पारियों में एक बार रन बनाता है। बाकी स्कोर 10, 15, 0 और 20 जैसे होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह तकनीकी रूप से मजबूत है। आमिर ने कहा कि अभिषेक को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें शरीर पर गेंदबाजी करना। अभिषेक को तब अच्छा बल्लेबाज माना जाएगा जब वह स्विंग होती गेंदों को सही तरीके से खेलना शुरू करेंगे। अभिषेक का खेल काफी जोखिम भरा आमिर ने आगे कहा, अभिषेक पिच में खड़ा रहता है और चाहता है कि सारी गेंदें एक खास एरिया में डाली जाएं। मैं यह भी कह रहा हूं कि जिस दिन वह चल जाता है, बड़ा स्कोर करेगा। वह किसी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन उसका खेल काफी जोखिम भरा है। मैं उसे तब ही सही मायने में बल्लेबाज मानूंगा, जब हल्की सी स्विंग होती गेंद को भी वह अच्छे से खेले और उसी रफ्तार से शॉट लगाए। पेट की समस्या के चलते नहीं खेल पाए थे अभिषेक अभिषेक नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट की समस्या के चलते नहीं खेल पाए थे, लेकिन वे अब पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहे हैं।