शिक्षा से उज्ज्वल होता है भविष्य, शिक्षा समाज और देश की नींव

शुजालपुर। शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनता है और देश को सशक्त दिशा मिलती है। यह बात प्रदेश महामंत्री एवं नगरपालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार ने द परफेक्ट कोचिंग संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही।
अर्धसैनिक बलों में सात विद्यार्थियों के चयन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का आईना है और मेहनत, अनुशासन व समर्पण से ही सफ लता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अर्धसैनिक बलों में चयनित विद्यार्थियों में कुमकुम परमार पिता लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम झाड़पिपल्या का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, खुशबू मेवाड़ा पिता नारायण सिंह निवासी ग्राम रानी बड़ौद का चयन सीमा सुरक्षा बल, नीलू परमार पिता हिंदू सिंह निवासी ग्राम टीकोद का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भावना परमार पिता राधाकृष्ण निवासी ग्राम बिशनखेड़ा का चयन सीमा सुरक्षा बल, चेतन गोस्वामी पिता दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम रसूलपुरा खुजनेर का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, महेंद्र मेवाड़ा निवासी सलसलाई का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा कान्हा कलमोदिया पिता संतोष निवासी ग्राम तिलावद का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हुआ है। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक श्याम परमार, विजेंद्र सिसोदिया, जितेंद्र विश्वकर्मा, अरमान खान, रवि विश्वकर्मा एवं राज चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment