खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी, 2 ट्रैक्टर-ट्राली 1 डंपर जब्त

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में आकस्मिक भ्रमण कर अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा आज आरोन और गुना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आरोन में 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत खनिज और गुना क्षेत्र में गिट्टी का डम्पर रॉयल्टी में उल्लेखित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिला खनिज अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा बिना अनुमति एवं बिना रॉयल्टी खनिज रेत का परिवहन करते पाई गई, जिसे जप्त कर थाना आरोन और एक डंपर द्वारा गिट्टी का ओवर लोड परिवहन करने से कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment