अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में सैन्य तैनाती बढ़ाई, मिसाइलों को ट्रकों पर तैनात किया

वॉशिंगटन। ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है कि कतर के अल-उदीद बेस पर पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को स्थायी लॉन्चर की जगह ट्रकों पर तैनात किया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग बेस पर विमानों और सैन्य उपकरणों की संख्या भी बढ़ी है। यह बदलाव जनवरी के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। फोरेंसिक इमेजरी एनालिस्ट विलियम गुडहाइंड के मुताबिक, जनवरी की तुलना में फरवरी की सैटेलाइट तस्वीरों में क्षेत्र में सैन्य गतिविधि बढ़ी हुई नजर आ रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment