ठंड बढ़ने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को ठहरने के लिए रन बसेरों की क्या होगी व्यवस्था

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन
ठंड  बडने के साथ  सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को सुरक्षित
 रैन बसेरों में रात गुजारने की व्यवस्था  के लिए कार्रवाई होना जरूरी हो रहा है। कारण रेलवे और बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री कई बार गतव्य तक जाने के  लिए स्टेशन पर ही इंतजार करते हैं। रात में रेलवे और बस स्टैंड पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ठंड में अलाव कही हद तक राहत भरा रहता है। पूर्व सालो  मे निगम बडती ठंड के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था करती रही है। बताया गया इस बार अलावा सुविधा फिलहाल दिखाई नही दे रही है। यात्री खुले मे रात गुजारते देखे जा सकते है। वही रैन बसेरों की जानकारी नहीं होने से कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर ही ठंड में ठिठुरन को मजबूर बने रहते हैं। लिहाजा रेलवे स्टेशन बस स्टैंड अन्य सार्वजनिक स्थानों पर  पर यात्री एवं अन्य आमजन के लिए बढ़ती ठंड की स्थिति में सुरक्षित साधनो से अलाव जलाने की व्यवस्था कराई  जाने और रन बसेरों की जानकारी भी सार्वजनिक स्थलों पर सूचना पटल के माध्यम से जानकारी लगाए जाने की जरूरत कही जा रहा है। प्रशासन की और से व्यवसाय कराए जाने की संभावनाएं भी कही गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment