लैंड पूलिंग एक्ट के विरोध में बोले किसान- 48 घंटे में कानून निरस्त हो वर्ना प्रदेश में आंदोलन करेंगे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

सीएम हाउस में 17 नवंबर की रात हुई उच्च स्तरीय बैठक में लैंड पूलिंग एक्ट वापस लेने की घोषणा से एक दिन बाद 19 नवंबर को ही पर्दा हट गया। अफसरों ने एक्ट निरस्त करने के बजाय इसमें संशोधन का आदेश जारी कर दिया। यह सामने आते ही किसानों का आक्रोश फूट पड़ा।
भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलसिंह आंजना ने तो सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला। इस अवधि में एक्ट निरस्त नहीं होने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान भी कर दिया। काह- सरकार संशोधन कर पैंतरे आजमा रही है। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में लैंड पूलिंग एक्ट समाप्त हो। उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र से नगर विकास योजना (टीडीएस 8, 9, 10, 11) लैंड पूलिंग एक्ट का गजट नोटिफिकेशन रद्द करते हुए पूर्व की तरह सिंहस्थ आयोजित किया जाए। उज्जैन में किसानों पर अनावश्यक तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment