ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है। केकेआर ने 11 साल तक टीम का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को पिछले साल मेगा आॅक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए में रिटेन हुए थे।
आईपीएल कमेटी ने रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट जारी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीश पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को रिलीज किया है। रिलीज किए गए सभी प्लेयर्स की 16 दिसंबर को यूएई के अबु धाबी में होने जा रहे मिनी आॅक्शन में नीलामी होगी। सीएसके ने सुबह रवींद्र जडेजा और सैम करन को आरआर के साथ ट्रेड किया था, जबकि आरआर ने अपने कप्तान संजू सैमसन को सीएसके के साथ ट्रेड किया था। ये तीनों कैश डील रहीं।
ल्ल डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से 8 प्लेयर रिलीज- आईपीएल का पिछला टाइटल जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम के पास मिनी आॅक्शन के लिए 16.4 करोड़ रुपए की पर्स लिमिट है। पंजाब और गुजरात ने 5-5 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। इन दोनों के पास क्रमश: 11.5 और 12.9 करोड़ रुपए बचे हैं।
ल्ल मुंबई से 8 खिलाड़ी रिलीज, तेंदुलकर को ट्रेड किया- 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इतना ही नहीं, शार्दूल ठाकुर, शेरफन रदरफोर्ड और मयंक माकंर्डेय को ट्रेड डील के जरिए अपने साथ जोड़ा है। साथ ही अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। तेंदुलकर अब लखनऊ से खेलेंगे। मुंबई के पास 2.75 करोड़ रुपए का पर्स बचा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। साथ ही मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। एसआरएच के पास 25.5 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ी रिलीज कर दिए हैं। डेनेवान फेरेरा को ट्रेड किया। दिल्ली के पर्स में 21.8 करोड़ रुपए हैं।
ल्ल कोलकाता से वेंकटेश-रसेल रिलीज, लखनऊ ने 3 प्लेयर ट्रेड से लिए- सबसे ज्यादा बदलाव 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने किए हैं। टीम ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल सहित 9 खिलाड़ी रिलीज कर दिए। वेंकटेश-रसेल के अलावा, केकेआर ने मोइन अली, डिकॉक और गुरबाज जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज किया। साथ ही मयंक माकंर्डेय को ट्रेड के जरिए लखनऊ भेजा। टीम के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपए हैं। लखनऊ ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया। साथ ही मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा। वहीं, शार्दूल को छोड़ दिया। सीएसके ने 9 खिलाड़ी रिलीज किए। टीम ने जडेजा-करन को छोड़ा, जबकि सैमसन को अपने खेमे में जोड़ा। सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपए हैं। वहीं, 7 प्लेयर्स को रिलीज करने वाली आरआर के पास 16.05 करोड़ रुपए हैं।
ल्ल 1. वेंकटेश अय्यर : तीसरे सबसे महंगे प्लेयर, प्रदर्शन खराब- बैटिंग आॅलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं, लेकिन पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। 11 मैचों में उनके नाम 139.22 के स्ट्राइक रेट से महज 142 रन रहे। 2024 की चैंपियन कोलकाता भी पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहकर प्लेआॅफ में जगह नहीं बना सकी। वेंकटेश मिडिल आॅर्डर में बैटिंग करते हैं, उन पर टीम का रन रेट बढ़ाए रखने की जिम्मेदारी रहती थी। हालांकि, पिछले सीजन वे अपने प्राइस टैग को सही साबित नहीं कर सके।
ल्ल 2. आंद्रे रसेल : खराब फॉर्म के कारण रिलीज हुए – कोलकाता नाइट राइडर्स ने आॅलराउंडर आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वे पिछले सीजन 13 मैच में 167 रन ही बना सके। गेंदबाजी में भी वे 8 विकेट ही ले पाए। रसेल कढछ में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी टीम को विकेट भी दिलाते हैं। पिछले सीजन रसेल ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। वे 37 साल के भी हो चुके हैं और दुनियाभर की लीग में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।
ल्ल 3. ग्लेन मैक्सवेल : पिछले सीजन में 48 रन ही बना सके- आॅस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने पिछले साल मेगा आॅक्शन में 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन, मैक्सवेल पिछले सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 7 मैचों में महज 48 रन ही बना सके। उनका बेस्ट स्कोर 30 रन रहा है। खराब फॉर्म के कारण मैक्सवेल को रिलीज किया गया है। टीम उनकी जगह मिनी आॅक्शन में मार्कस स्टोयनिस, आंद्रे रसेल जैसे आॅलराउंडर्स पर जा सकती है।
