विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य,
उज्जैन के विक्रम सरोवर को मिथिला घाट बनाने की घोषणा की,
उज्जैन में बिहार के लोगों ने मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूर्ण किया। इस पूजा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। विक्रम सरोवर पर व्रती सूर्योदय से पहले पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही संतान की लंबी आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश-देश की सुख-शांति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि हमारे पर्व-त्योहार सनातन संस्कृति के विश्वास को दृढ़ करने के लिए होते हैं। चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और यह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इस साल 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को सायंकालीन अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हुआ है।
सूर्य को अर्ध्य देने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां पूजन पाठ करने आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विक्रम सरोवर को मिथिला घाट बनाने की घोषणा की । इसके साथ ही यहां स्थाई तौर पर सेड लगाने का भी कहा।
