उज्जैन। महिला ई-रिक्शा चालको के साथ रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम युवक द्वारा की गई अभद्रता के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार दोपहर देवासगेट थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी के व्यवहार से नाराज होने पर कार्यकर्ताओं ने देवासगेट चौराहा पर चक्काजाम कर दिया।
बताया जा रहा था कि शहर में कुछ महिला ई-रिक्शा चलाने का काम कर रही है। कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन के आसपास महिला चालको से मुस्लिम युवक अभद्रता कर सवारी बैठाने से रोक रहा था। बुधवार को तिरूपति एवेन्यू में रहने वाली महिला चालक पिंकी पति गोविंद मालगोदाम पहुंची तो जाहिद नामक युवक ने अभद्रता की। पिंकी और अन्य महिला चालको के साथ हुई अभद्रता का मामला बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा तो वह देवासगेट थाने पहुंचे और शिकायत की। इस दौरान थाना प्रभारी के शब्द सुनकर कार्यकर्ता नाराज हो गये। उन्होने थाना परिसर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। अन्य कार्यकर्ताओं की जानकारी लगी तो वह भी देवासगेट पहुंचे गये। उसके बाद देवासगेट चौराहा पर आकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान नारे लगाये गये नारी के सम्मान में बजरंग दल मैदान में, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद। कार्यकर्ताओं का कहना था कि थाना प्रभारी को हटाया जाये। मामले की जानकारी लगने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चक्काजाम समाप्त कराया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच चौराहा पर जाम लगाने और सड़क पर बैठने के दौरान मार्ग पर जाम के हालत बन गये थे। जिसे जल्द ही सुचारू करा लिया।
महिला चालक की शिकायत पर केस दर्ज
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि महिला ई-रिक्शा चालक पिंकी की शिकायत पर जाहिद नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं महिला रिक्शा चालक और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहर में तीन से चार महिला रिक्शा चला रही है, उनके साथ रेलवे स्टेशन से रिक्शा चलाने वाले मुस्लिम युवकों द्वारा अभद्रता कर सवारी नहीं बैठाने दी जाती है।
देवासगेट चौराहा पर बजरंग दल कार्यकताओं का चक्काजाम -थाना प्रभारी के व्यवहार से थे नाराज, मामला महिला ई-रिक्शा चालकों का
