कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प, पुतला छीना

उज्जैन
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई और भागमभाग मच गई। पुलिस को देख कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछाकर कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान उनके बीच झड़प भी हुई। इधर कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हमारे नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।संविधान के तहत हम प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन हमारे नेताओं के प्रदर्शन करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
भोपाल में भी
  प्रदर्शन
 भोपाल में भी सोमवार को  कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, भोपाल जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अभिनव बारोलिया समेत अन्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment