–
उज्जैन। बीता सप्ताह ट्र्रंप की टेंशन का असर बाजार पर रहा।सोना-चांदी के दाम को लेकर उठा पटक रही है। तेजी मंदी के बीच बाजार में अस्थिरता का खरीदी पर असर रहा है। सोने के भाष बराबर बढ़ते रहे और एक लाख पार रहे उनके जमने के आसार देखे जा रहे हैं। चांदी के दाम में घट-बढ़ जारी रही। बीते सप्ताह में सोना 1700 रुपए की तेजी के साथ लखपति रहा । चांदी भी शुक्रवार को उछाल के साथ एक लाख 16 हजार से अधिक पर पहुंच गई।
बीते एक सप्ताह में चांदी के दाम में तीन दिन गिरावट, वहीं चार दिन तेजी देखी गई। सप्ताह में साह में दो दिनों में 2100 की गिरावट व अगले दो दिनों में 1800 की बढ़त देखी गई। इधर बाजार में बराबर इस अस्थिरता से खरीदी और बेचवाली करने वाले प्रभावित हो रहे हैं। सोने के भाव को लेकर अब बाजार में धारणा बनने लगी है कि यह एक लाख पार जमने के आसार पुरी तरह से बने हुए हैं। ट्रंप के टैरिफ से यह असर बताया जा रहा है।
टैरिफ का असर-
सराफा कारोबारियो के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के चलते यह स्थिति बन रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति की चेतावनी के बाद बाजार तेज हो गए हैं। जानकारों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से दोनों धातुओं में तेजी आई है। वर्तमान में जो हालात बन रहे हैं। इससे तकरीबन तेजी मंदी के मायने खत्म हो जाएंगे। भविष्य में दोनो धातुओं में हजार दो हजार का अंतर ही रहने की स्थिति बनने की धारणा भी प्रबल होने लगी है।
पहली बार बाजार इतना तेज-
सराफा व्यापारियों ने बताया कि राखी के पहले लगातार तेजी जारी रही है। पहली बार सोने के भाव एक लाख रुपए के उपर जमने के आसार देखे जा रहे हैं और बराबर यह उपर ही चल रहे हैं।
इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी जारी है और भाव हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने के भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी।
इस साल अब तक 21 हजार 650 रुपए महंगा सोना-
सोने ने इस वर्ष गजब की उछाल पकडी है । बराबर इसके भाव चढते ही जा रहे हैं। साल की शुरूआत में सोने के भाव 78 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम थे। शुक्रवार को सोना 01 लाख 100 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। इस साल चांदी भी 24 हजार 700 रुपए प्रतिकिलो महंगी हुई है। एक जनवरी को चांदी के भाव 89 हजार 300 रुपए प्रति किलो थे। शुक्रवार को चांदी पाट एक लाख 16 हजार 300रूपए किलो के भाव बिकी है।
शुक्रवार को ये रहे भाव-
सोना स्टैंडर्ड- 100100
सोना रवा- 100900
चांदी पाट- 116300
चांदी टंच- 116200
सिक्का- 1200
