8 थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा बदमाश का मकान

उज्जैन। अपराधिक ग्रप के सक्रिय सदस्य और हत्या सहित संगीन मामलों में शामिल बदमाश का गुरुवार को 8 थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने आवेदक मकान तोडऩे की कार्रवाई की। गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अवैध संपत्ति मामले में चिन्हित किए गए बदमाश रमीज खान निवासी जूना सोमवारिया का मकान नगर निगम के मिली जानकारी में अवैध बना होना सामने आया था। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बदमाश के संगीन अपराधों को देखते हुए नगर निगम टीम के साथ मकान तोडऩे का निर्णय लिया। बदमाश केकेसी आपराधिक ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ हत्या सहित मारपीट, गाली गलोज, अवैध हथियार रखने, जानलेवा हमला और घर में घुसकर धमकाने के मामले दर्ज होने पर नगर निगम की टीम जीवाजीगंज, कोतवाली, देवासगेट, नानाखेड़ा, चिमनगंज, महिला थाना, माधव नगर और भैरवगढ़ थाना पुलिस बल की मौजूदगी में जूना सोमवारिया पहुंची। जहां बदमाश के मकान को खाली कराने के बाद तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। करीब 3 घंटे में बदमाश का मकान खंडहर में तब्दील कर दिया गया।