उज्जैन में पहली रोबॉटिक घुटना प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न। 

                                                         .उज्जैन दैनिक अवन्तिका .आई एएम ए के अध्यक्ष, डॉ अजय खरे ने बताया कि उज्जैन के युवा हंडी रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष भटनागर ने मेरिल कंपनी के रोबोट से उज्जैन की पहली रोबॉटिक घुटने प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न की। यह रोबोट पूर्ण रूप से भारत में विकसित अति आधुनिक शल्य उपकरण हैं, जिसका लोकार्पण  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया था।
शल्य क्रिया स्थानीय एस एन कृष्णा अस्पताल में की, जहां डॉ आयुष,  आर्थोसकोपी और जोड़ प्रत्यारोर्पण, हंडी रोग कंसल्टेंट और विभाग प्रमुख हैं। शल्य क्रिया के निश्चचेतना विशेषज्ञ  डॉ सागर ढूसेजा एवं पूरी कृष्ण अस्पताल की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।
ध्यान रहे डॉ आयुष,  एएफएमसी पूना के छात्र हैं और बंगलौर से एम एस के उपरांत 2 वर्ष तक मेदांता, गुडगाँव में आर्थोसकोपी, स्पोर्ट्स सर्जरी एवं जोड़ प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा आपने सतत की है। आपने  प्रसिद्ध  एवं आधुनिकतम विभिन्न रोबोट से घुटने और कूलहे  बदले हैं। उसके बाद अपने गृह नगर उज्जैन को स्थायी सेवा हेतु चुना। आप वरिष्ठ हंडी रोग सर्जन डॉ जीतेन्द्र भटनागर के पुत्र है। आपके पिता ने भी पूरे प्रदेश में पहली बार ईलीजारोव सर्जरी शुरू की थी एवं  कई शल्य प्रथम बार xray कंट्रोल में जिला चिकित्साल में किए थे।
जोड़ प्रत्यार्पण अब सहज, सटीक सुनिश्चित सफल परिणाम की क्रिया इस उपकरण से सम्भव हो गए हैं और उज्जैन वासियों यह सुविधा सुलभ कराने पर उज्जैन IMA के वरिष्ठ सदस्यों तथा कई संस्थाओं के पदाधिकारी और ख्याति नाम वासियों ने आयुष को उज्ज्वल भविष्य की कामना, आशीर्वाद और बधाई दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment