उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी को यूएसए अमेरिका की संस्था ग्रेस लेडीज ग्लोबल एकेडमी ने होनरेरी प्रोफेसर के सम्मान से सम्मानित किया। पंडित गोपाल त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की अध्यक्ष होनरेरी प्रोफेसर डॉ. सोना पांडे ने पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए अनेक उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए स्पिरिचुअल गाइडेंस के अंतर्गत एचसी होनरेरी प्रोफेसर का सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान संस्था की ओर से भारत में प्रतिनिधि इंटरनेशनल पेड मैन लीजेंड लीडर एचसी प्रोफेसर डॉ. बीरेन दवे ने उज्जैन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। इस उपलब्धि पर पंडित त्रिवेदी को हरिमोहन बुधौलिया, बीके शर्मा, अमित उपाध्याय, पुजारी दिनेश गुरु, श्रीमती निर्मला त्रिवेदी, उमेश गुरु ने बधाई दी।
संबंधित समाचार
-
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए लाए गए संपदा-2 सॉफ्टवेयर के बावजूद भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों की खबरें सामने आ रही
उज्जैन। जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में भले ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए लाए गए... -
झालरिया मठ से रामघाट मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, चौड़ीकरण कार्य को मिली रफ्तार जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की संयुक्त कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान
उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण... -
डोर-टू-डोर कचरा वाहन समय पर वार्डों में पहुंचें- आयुक्त अभिलाष मिश्रा शिकायतों के बाद सुबह 6 बजे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण, जीपीएस ट्रैकिंग से की निगरानी
उज्जैन।शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा...