ब्रह्मास्त्र कोलकाता
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा।
फ्लाइट नंबर एआई180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200 एलआर विमान 17 जून को रात 12.45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकआॅफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5.20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दो दिन में बोइंग के
चार विमान वापस लौटे
16 जून: सोमवार को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट और दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा था।
पहली फ्लाइट: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर एआई315) वापस लौट गई थी। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।
दूसरी फ्लाइट: दिल्ली से रांची जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6.20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था।
