उज्जैन। अभा कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान नदीम जावेद ने बताया कि पार्टी में अगले एक साल (2025) तक के लिए आंदोलन और कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की, जिसमें जय भीम, जय संविधान अभियान को 26 जनवरी 2025 तक और 2026 तक विभिन्न आंदोलनो को सम्मिलित किया गया। संगठन में बडे बदलाव की जरूरत पर सहमति बनी।
रविवार को उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत अमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है। पार्टी में अब कार्यकर्ताओ से संवाद उनकी राय को प्राथमिकता देकर संगठन का निर्माण और सक्रिय साथियों को पार्टी में प्राथमिकता देकर संगठन को और गतिशील बनाया जावेगा । इसे पार्टी ने संगठन सृजन अभियान का नाम देकर इसकी शुरूआत गुजरात राज्य से की हैं। इसके पश्चात् इसे मध्य प्रदेश से प्रारंभ किया गया। इसके तहत मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस संगठनात्मक जिलो में केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाये गये इसके तहत उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेतु चयन सक्रिय की शुरूआत की गई जिसमें जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करना अभियान के उद्देश्य परिणाम के संदर्भ में चर्चा एवं संवाद करना जिला स्तर के अधीन संगठनो, विभागो एवं प्रकोष्ठो की कमेटियो से संवाद करना भी सम्मिलित हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पत्रकार वार्ता में विधायक महेश परमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय मौजूद रहे।
गुजरात चुनाव पूरी ताकत से लडेगी कांग्रेस-
राज्य में जीत के लिए अलग-अलग गतिविधियां बनाने और 2027 के गुजरात चुनाव को पूरी ताकत से लडने का फैसला हुआ। कार्यकर्ताओ से संवाद राहुल गांधी की भारत जोडो के मॉडल को अगले आम चुनाव तक जारी रखने की बात कही गई ताकि कार्यकर्ताओ से बेहतर संवाद स्थापित हो। वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं की पहुंच बनाने हेतु निर्णय लिया गया हैं। अर्थात राहुल गांधी से भी जिला अध्यक्ष अथवा उनकी कार्यकारणी कभी भी मिल सकेगीं।
ये हैं जिला अध्यक्ष के दावेदार-
हेमंतसिंह चौहान,सोनू शर्मा,वीरसिंह राणा,कमलकिशोर त्रिवेदी,मुरली मोरवाल,बसंत मालपानी,सुरेन्द्रसिंह नागदा, वर्तमान अध्यक्ष कमलसिंह पटेल के अतिरिक्त भी आधा दर्जन दावेदार हैं। खास बात यह है कि जिला अध्यक्ष के लिए अब तक एक भी महिला का नाम सामने नहीं आया है।
