ई केवायसी के बाद उपभोक्ताओं के दुकान पर चक्कर पे चक्कर सर्वर डाउन कंट्रोल पर उपभोक्ता की फजीहत -16 जून तक ही मिलेगा खाद्यान्न के संदेश से गरीबों की सांस चढा रहे दुकानदार

 

उज्जैन। ईकेवायसी के बाद उपभोक्ताओं को दुकान के चक्कर पे चक्कर लगाने पड रहे हैं। दुकानदार यह कह कर उपभोक्ता की सांस चढा रहा है कि 16 जून तक ही खाद्यान्न दिया जाएगा। इस पर भी दुकान में अधिकांश समय सर्वर डाउन के हाल रहते हैं। मात्र 2-4 उपभोक्ताओं को राशन देने के उपरांत सर्वर डाउन का संदेश दुकानदार उच्चारित कर उपभोक्ताओं को टरका रहे हैं।

इस माह उपभोक्ताओं को एक साथ तीन माह का राशन देने के आदेश दिए गए हैं। उपभोक्ता की इच्छा पर है कि वह एक माह का राशन ले चाहे एक साथ तीन माह का राशन ले। इसके बाद भी कंट्रोल की दुकानों के हाल बेहाल हैं। अधिकांश दुकानें राजनैतिक प्रश्रय में चलने के कारण आम उपभोक्ताओं को यहां कुछ नहीं समझा जाता है। उपभोक्ताओं को चक्कर पे चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा से संपर्क का प्रयास सार्थक नहीं हो सका।

सर्वर डाउन का नाम,टालने का काम-

शहर की अधिकांश दुकानों पर इस समय उपभोक्ताओं की भीड राशन लेने के लिए उमड रही है। सुबह से ही उपभोक्ता राशन के लिए दुकान की लाईन में लग रहे हैं। इसके बाद भी उपभोक्ता को राशन मिलना मुश्किल हो रहा है। मात्र 4-6 उपभोक्ताओं को मशीन से इंट्री के बाद राशन मिल पा रहा है और शेष का नंबर आने से पहले ही सर्वर डाउन हो रहा है। उसके बाद घंटों इंतजार करने पर भी सर्वर नहीं आ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि इन हालातों में भी दुकानदार उन्हें राशन लेने के लिए 16 जून अंतिम तारीख बता रहे हैं।

तनातनी के हाल आम-

सर्वर डाउन एवं खाद्यान्न नहीं मिलने पर दुकानों पर प्रति दिन दुकानदारों एवं चक्कर पे चक्कर लगाकर थक चुके उपभोक्ताओं के बीच अब तनातनी के हाल बनने लगे हैं। इधर ईकेवायसी के लिए

15 जून ईकेवायसी के लिए अंतिम तारीख तय की गई है। पांच साल तक के बच्चों की ई केवायसी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिससे उनका राशन अटका हुआ है। बुजुर्गो के फिंगर प्रिंट मिलान नहीं होने और अन्य समस्या के कारण परेशानी हो रही है जिससे उन्हें भी राशन से वंचित रहना होगा।

तकनीकी समस्या से कई परेशानियां खडी हो रही है। कई लोगों की ऐप या मशीन दोनों ही माध्यम से अब तक ई केवायसी के पते नहीं है। ऐसे में अब राशन दुकानों पर दुकान संचालक एवं उपभोक्ता के बीच तनातनी के हालात बन रहे हैं।

सर्वर डाउन उपभोक्ता शो नहीं हो रहे-

नाम नहीं छापने की शर्त पर फ्रीगंज क्षेत्र के एक उपभोक्ता भंडार के संचालक का कहना था कि अधिकांश समय सर्वर डाउन की स्थिति से हम भी परेशान हैं। खाद्य विभाग जो आदेश दे उस अनुसार काम करना है। सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता शो नहीं होते हैं। कई बार तो हमें काम करने में ही समस्या आ रही है। अधिकांश दुकानों पर भीड लगने का कारण ही यह है कि सर्वर डाउन होने से खाद्यान्न का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण से उपभोक्ताओं को चक्कर लगाने पड रहे हैं।

ऐप में की गई ईकेवायसी को राशन दुकानों पर मशीन शो नहीं कर रही। पोर्टल भी बराबर दिक्कत दे रहा है। कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनकी ई केवायसी मशीन पर सही फिंगर प्रिंट नहीं होने से मैच नहीं हो पा रही है। परेशानी यह भी सामने आ रही है कि मशीन को छोडकर ऐप के माध्यम से ई केवायसी का प्रयास किया जा रहा है तो फेस के माध्यम से भी ई केवायसी नहीं हो पा रही।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment