असम में बाढ़-लैंडस्लाइड से और 2 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। असम में बुधवार को बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 24 मई को मानसून आने के बाद से राज्य में अब तक 19 लोगों की जान गई है। 21 जिलों में 6.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

अरुणाचल प्रदेश में अब तक 12 लोगों की जान गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन जारी है। पिछले 11 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में कुल 49 लोगों की जान गई हैं। इसमें असम में 19, अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय और मिजोरम में 6-6, सिक्किम में 3, त्रिपुरा में 2 और नगालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इधर, मानसून अब भी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर ही रुका है। यह 10 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचेगा, हालांकि राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज कुल 25 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी है। राजस्थान में 6 जून के बाद 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ने की आशंका भी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment