उज्जैन। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में रविवार को कांग्रेस द्वारा जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाकाल चौराहे से शुरू हुई जो गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई। देश की वीर सेना के सम्मान में निकली भव्य जय हिन्द तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई। यात्रा में जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे । रास्ते भर हर चौराहे पर यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई। संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि रैली में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, विधायक महेश परमार, दिनेश जेन बोस, दिलीप गुर्जर, मुरली मोरवाल, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, शहर कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा, सह प्रभारी राजा चोकसे, ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, अजीत सिंह ठाकुर, नेता प्रति पक्ष रवि राय, ब्लॉक अध्यक्ष अभीषेक शर्मा लाला, वीरेंद्र गोसर, श्रवण शर्मा, मुजीब सुपारी, रमेश परिहार, वरिष्ठ पार्षद माया त्रिवेदी, छोटेलाल मंडलोई, गब्बर कुवाल, अर्पित दुबे, ईमरान खान, मोहित जयसवाल, परमानंद मालवीय, जाहिद पहलवान, अनवर नागोरी, फिरोज़ पठान, सादिक कुरेशी, प्रेम लता रामी, सपना सांखला, सोनिया ठाकुर, स्वाती सिंह, नीलम विश्वास, पूर्णिमा पाण्डे, ऊषा मालवीय, विवेक यादव, चेतन यादव, चेन सिंह चौधरी, कुलदीप जाट, हिमांशू शर्मा, मनीष शर्मा, असलम लाला, सुनील कछवाय, सुनील जैन, देवव्रत यादव, चंद्रभान सिंह चंदेल, रणछोड़ त्रिवेदी, राधे जयसवाल, लोकेंद्र सिंह पंवार, शाकिर भाई खालवाले, शयाम जटिया, प्रकाश सोलंकी, हुकमा पहलवान, ओम भारद्वाज, ललित मीणा, नरेन्द्र राव, आलम लाला, मनोज त्रिवेदी, ऊषा मालवीय, सबा कुरेशी, अनील चौहान, राजा ठाकुर, पितेश शर्मा, बब्लू खींची, दिपेश जैन, अभीषेक देवड़ा, आबिद खान, नीलेश खुले, आदित्य नामदेव, इंदर सिंह, नारायन गुरु, महेश बैरागी, राहुल भाटी, फूलचंद जरिया, चुन्नू लाला धेर्य, वासु देव रावल, रमेश पंचोली, विनोद धोलपुरिया, मुकेश सूर्यवंशी, त्रिलोक लश्करी, रईस भाई, अंसाफ ख़ान, राजेश बाथली, रूपेश लश्करी, चंदू यादव, ओमप्रकाश रामी, सुरेश गहलोत, अर्पित यादव, जितेंदे डूबे, जीतेन्द्र दागरे, संचित शर्मा, मनीष गोमे, सुरेश वासनिक, मनीष घडगे, शहनवाज खान, पंकज सोलंकी, योगेश साद, गुल्लू खत्री, वरुण शर्मा, चेतन भाट, दिनेश मीणा, पन्ना परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा का समापन गोपाल मंदिर चौराहे पर अतिथियों के उद्बोधन और जन गण मन से हुआ।
संबंधित समाचार
-
मंदिर समिति पुरानी व्यवस्था को नए स्वरूप में वापस लाई एक बार फिर से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रसाद -आज से चने, चिरौंजी और रेवड़ी का सूखा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित होगा
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रसाद की पुरानी व्यवस्था को नए कलेवर... -
दो सदस्यीय जांच दल ने प्रथम दृष्टया दोषी माना 10 वर्षीय टीना की मौत में चिकित्सक की लापरवाही उजागर -परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच करवा
उज्जैन। आगर मालवा जिले के हड़वासा गांव की रहने वाली 10 वर्षीय टीना मालवीय की... -
2027 के नगरीय चुनाव से पूर्व शहरी सीमाएं और वार्ड बदलने की तैयारी, 31 तक मांगे प्रस्ताव उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में 6 से अधिक वार्ड बढने की संभावना -बढ़ते शहरीकरण से नए क्षेत्र जोड़ने, हटाने और नए निकाय गठन पर भी देना होगी जानकारी
उज्जैन। 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शहरों की सीमाओं, वार्डों की संख्या...