मौसम: दो दिन की बारिश के बाद 8.5 डिग्री गिरा तापमान -शाम को हुई बारिश, 14 किमी. घंटे से चली हवा

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में 8.5 डिग्र्री की गिरावट आ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 32.5 डिग्री पर आ गया था। 4 मई को तापमान 41 डिग्री पर था। दिन के साथ ही न्यूनतम में भी 4.2 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार शाम भी बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में काफी ठंडक आ गई थी।
मई माह में गर्मी अपने चरम पर होती है, तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका होता है, लेकिन इस बार मई का प्रथम सप्ताह बारिश से भीगता दिखाई दे रहा है। 3 दिनों से रोज शाम को तेज हवा के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। मौसम में आये बदलवा से तापमान तेजी के साथ कम हो रह है। रविवार को दिन का तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था। जिसके बाद से लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात का तापमान भी कम हो रहा है। गर्मी से काफी राहत बनी हुई है। दिन में आसमान बादलों से ढंका हुआ दिखाई दे रहा है। रविवार को जहां 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवा चली थी, वहीं मंगलवार को भी हवा की गति से 14 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की बनी रही। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 10 मई बाद फिर से तेज गर्मी की शुरूआत हो सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment