युगांडा की महिला को गुलाम की तरह रखने पर संयुक्त राष्ट्र की जज को 6 साल की जेल

युगांडा। यूनाइटिड नेशंस की एक जज को एक महिला से गुलाम की तरह जबरन काम करवाने के मामले में 6 साल 4 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। 50 वर्षीय लीडिया मुगांबे कानून में पीएचडी करने के लिए आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में थीं। उनके घर से पुलिस को युगांडा की युवती मिली जो बिना किसी सैलरी के नौकरानी और आया का काम कर रही थी। मुगांबे युगांडा में हाई कोर्ट की जज भी हैं। उन्हें आॅक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट ने मार्च में मॉडर्न डे स्लेवरी (आधुनिक दासता) के अपराध में दोषी ठहराया था। इस मामले में अब सजा सुनाई गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment