प्रधानमंत्री आॅफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, पीएम करेंगे उद्घाटन

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री आॅफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी के अनुसार, मोदी दोपहर में सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए आॅफिस होंगे। वर्तमान में पीएमओ और मंत्रालयों के आॅफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें…

Read More

एमएम नरवणे किताब लीक मामला- पुलिस ने पेंगुइन इंडिया के अधिकारियों से पूछताछ की

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब के कथित लीक मामले में पेंगुइन इंडिया के अधिकारियों से लगातार दो दिन तक पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दिन कई घंटों तक पूछताछ चली, जिसमें जांचकर्ताओं ने मैन्युस्क्रिप्ट और उसकी डिजिटल फाइलों की हैंडलिंग और सकुर्लेशन के बारे में डिटेल में जानकारी मांगी। जांच आगे बढ़ने पर आने वाले दिनों में पब्लिशिंग हाउस के प्रतिनिधियों को फिर से बुलाया जा सकता है। जांच अभी दो अलग-अलग लाइनों पर की जा रही…

Read More

इमरान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म, कोर्ट के आॅर्डर पर हुई जांच

ढाका। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की करीब 85% रोशनी चली गई है। यह खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान जेल प्रशासन से कई महीनों आंखों में धुंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे। अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक चली गई। जांच के दौरान पिम्स अस्पताल के एक आई एक्सपर्ट को बुलाया गया।

Read More

दिल दहला देने वाली वारदात, 10वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले से बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ लड़कों के समूह ने कक्षा 10 के एक छात्र की चाकुओं और डंडों से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह घटना कैथल जिले के रामथली गांव में हुई, जहां 17 वर्षीय छात्र नवरेज सिंह पर बुधवार को हमला किया गया। शुरूआती…

Read More

बांग्लादेश में 20 साल बाद बीएनपी की जीत, तारिक रहमान का पीएम बनना तय

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीएनपी ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद बीएनपी की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक…

Read More

पांच माह से गठन का  राज्य बाल अधिकार आयोग

  उज्जैन।  प्रदेश में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अधिकारों को सरंक्षित करने वाला राज्य बाल अधिकार आयोग पांच माह से गठन का इंतजार कर रहा। आयोग का गठन नहीं होने से कई प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं। शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और बच्चों के हितों का हनन हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने से संस्थाएं भी मनमानी कर रही हैं। हालांकि आयोग का गठन करने के लिए आवेदन जमा करा लिए गए हैं। अभी आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है। उक्त प्रोफाइल में से…

Read More