भ्रामक प्रचार से ग्रामीण जन सावधान रहें – अनिल फिरोजिया

महिदपुर। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध होगा। इस योजना से स्थायी निर्माण कार्यों का रास्ता साफ होगा। पुरानी रोजगार योजना के मुकाबले नई योजना में पारदर्शिता होगी और यह भ्रष्टाचार मुक्त होगी। नई योजना के बारे में विपक्ष कई तरह के भ्रम फैला रहा है। “हम सभी कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि हम नई योजना के बारे में गाँव-गाँव और चौपालों पर पहुँचकर ग्रामीणों को जानकारी दें।” उक्त बातें गत दिनों भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा…

Read More

लोटस ग्रुप द्वारा झंडावंदन कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

बड़नगर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पृथक पहचान चुके लोटस ग्रुप द्वारा नवाचार करते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन के पश्चात झंडावंदन संस्थाध्यक्ष कमलसिंह राजावत के द्वारा किया गया। संस्था संचालक जितेंद्रसिंह राजावत ने अपने उद्बोधन में भाषण प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यह नवाचार बच्चों के मन से मंच का भय दूर हो इसलिए किया गया है। सामान्यत: देखने में आता है कि विद्यार्थी डांस/ड्रामा इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम सहज ही कर लेते है , परन्तु…

Read More

उज्जैन-जावरा रोड फोरलेन व रतलाम-नागदा तक विस्तार की मांग हुई तेज

खाचरौद। जनहित, यात्री सुरक्षा एवं आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन-जावरा सड़क को फोरलेन/ चौड़ीकरण करने तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित रतलाम खाचरौद फोरलेन सड़क को खाचरौद होते हुए नागदा तक विस्तारित करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में खाचरौद कांग्रेसजनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन नेहा साहु अनुविभागीय अधिकारी, खाचरौद के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उज्जैन-जावरा बीओटी सड़क के निर्माण में भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों का पूर्ण रूप से पालन…

Read More

तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, संतरा और गेहूं की फसल में नुकसान की संभावना

सारंगपुर। सारंगपुर में इस सीजन की पहली बारिश मंगलवार शाम को गरज-चमक के साथ हुई। बारिश करीब 30 मिनट तक जारी रही, विकासखंड के कुछेक गांव में बारिश के दौरान छोटे ओले गिरने की खबर है। हालांकि, ओलों का आकार छोटा था और वे कुछ ही समय के लिए बरसे। तेज हवाओं के कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश और ओलों का असर मुख्य रूप से लीमाचौहान क्षेत्र में देखा गया, जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों में इसका प्रभाव नहीं…

Read More

फसल बर्बाद, किसान फंदे पर लटका- क्षेत्रीय विधायक महेश परमार ने 50 लाख मुआवजा की मांग रखी

तहसीलदार बोले सर्वे करवाया, पंचनामा बनवाया, मृतक कृषक की फसल में कोई नुकसानी नहीं ब्रह्मास्त्र उज्जैन जिले के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को अपराह्न मावठे की बारिश एवं ओलावृष्टि हुई थी। माकड़ौन के खेड़ा जमुनिया के कृषक पंकज पिता आत्माराम मालवीय 30 वर्ष ने मंगलवार को पूर्वान्ह में सोश्यल मीडिया पर फसल बर्बादी का वीडियो डालकर देर रात अपने खेत पर वृक्ष से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में क्षेत्रीय विधायक महेश परमार ने किसान के परिजन को 50 लाख मुआवजा की मांग की है। प्रशासन ने…

Read More

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत को मिली सजा

प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बनाया महिला ने चेटिंग को लेकर लगाए थे आरोप ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर सहित देशभर में डांसिंग कॉप के नाम से जाने वाले चर्चित ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह को महिला द्वारा लगाए गए झूठे आरोपो के मामले में सजा मिली है। पुलिस विभाग द्वारा उन पर कारवाई करते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बना दिया गया है। कार्यवाहक प्रधानारक्षक 146 रंजीत सिंह वर्तमान पदस्थापना रक्षित केंद्र इंदौर को विभागीय कार्रवाई के आधार पर उच्च पद प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए…

Read More

राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में हुई पंगत पर पंगु बने अधिकारी

इंदौर में अजीबो गरीब हो रहा, संभागायुक्त के फैसलों से सिस्टम पर लग रहा प्रश्नचिह्न ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में अजीबो गरीब हो रहा है। सरकारी सिस्टम जिला प्रशासन कार्यवाही करता है और संभाग प्रशासन स्थगन देता है। यह हाल सरकारी जमीनों में और यही नहीं भूमाफिया को भी सुन कलेक्टर की कार्यवाही रोकी जा रही है। यह पहली बार हो रहा है ऐसा क्योंकि अक्सर ऐसे मामलों में जिला प्रशासन के एक्सन को संभागायुक्त कार्यालय सहयोग करता है, जिसमें सरकार को सरकारी जमीन मिल रही हो भूमाफिया को खिलाफ कार्यवाही…

Read More

हिमाचल में बर्फबारी, 889 सड़कें और हजारों बिजली ट्रांसफार्मर ठप, उत्तराखंड में सड़कों पर 4 फीट बर्फ

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री से -1 डिग्री के बीच रहा। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम -6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण हिमाचल में चार नेशनल हाईवे सहित कुल 885 सड़कें और 3 हजार से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। पाइपलाइन में पानी जमने से वाटर सप्लाई भी बंद हैं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।…

Read More

नशेडियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया:दो अस्पतालों ने इलाज सेकिया इनकार

इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी में नशेड़ी तिरूपति और उसके साथियों ने 17 साल के सूरज जामदार पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसे पहले यूनिक और फिर चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। अंततः सूरज को माणिकबाग स्थित एबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे 40 टांके लगे।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और इलाके के लोग थाने पहुंचे। सूरज की मां ने मंगलवार रात थाने के बाहर…

Read More

दूषित पानी से 30वीं मौत:अब भी 3 मरीज ICU और एक वेंटिलेटर पर; हाईकोर्ट ने बनाया जांच आयोग

इंदौर।इंदौर में दूषित पानी से बुधवार को 30वीं मौत हो गई। भागीरथपुरा में रहने वाले 62 वर्षीय लक्ष्मी रजक को दो दिन पहले उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजनों ने बताया कि भर्ती के दौरान उनकी किडनी भी खराब होने की जानकारी मिली।इससे पहले भागीरथपुरा के खूबचंद की दूषित पानी से मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को उनके परिजनों ने अंत्येष्टि से पहले सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि, अब भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 6 रह गई हैं। इनमें…

Read More