शुजालपुर। शहर के दो प्रमुख देवालयों में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में शुजालपुर मंडी पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इन आरोपियों को स्थानीय पुलिस आगर जेल से पूछताछ के लिए वारंट पर लेकर आई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पीएसटीएन डॉटा आगर व शुजालपुर में मेच कर रहा है, जिसके चलते इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दे शुजालपुर मंडी में प्रमुख चौराहे पर स्थित रोकडिया हनुमान मंदिर एवं ऋणकेश्वर महादेव मंदिर पर 4 जनवरी की रात्रि में चोरी की…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
सनासनी हिन्दुओं को बंटने की बजाए एकजुट होना होगा
इंगोरिया। रविवार को आयोजित इंगोरिया में हिंदू सम्मेलन के पूर्व सनातनी महिलाओं ने रुपा हेड़ा रोड स्थित गणेश धाम से जल कलश धारण कर डीजे पर धार्मिक भजनों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नेशनल हाइवे पर जीतू विश्वकर्मा के बगीचे में हिन्दू सम्मेलन के सुसज्जित पांडाल में पहुंची। यहां आयोजकों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हिंदू सम्मेलन के मंच पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवत भूषण कथा प्रवक्ता पंडित गजेन्द्र प्रसाद चतुवेर्दी ने भारत माता की पूजा और आरती की। हिंदू सम्मेलन में अपने…
Read Moreचाइना डोर से हादसा, युवक का गला कटा:20 टांके लगाने पड़े, अभी ICU में भर्ती;
उज्जैन। रविवार शाम चाइना डोर से एक हादसा हो गया। इंद्रानगर चौराहे पर 45 वर्षीय मैकेनिक सुरेंद्र जायसवाल का गला चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कमल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जायसवाल शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी की बहन के यहां एक कार्यक्रम में जा रहे थे।इसी दौरान इंद्रा नगर चौराहे पर उनके गले में चाइना डोर फंस गई, जिससे उनका गला कट गया। घायल अवस्था में वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से उनके दीदी के…
Read Moreकारोबारी की ₹11.50 लाख की कार फूंकी:सफेद कपड़ा लपेटकर बाइक से आए थे बदमाश; CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
उज्जैन। गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार में रविवार देर रात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बदमाश कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं।घटना एलपी भार्गव नगर की है। नरेश धनवानी की कार (MP 13 P 1313) घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दो बदमाश सफेद कपड़े लपेटे हुए बाइक पर पहुंचे।पहले उन्होंने कार का कांच…
Read Moreमानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़:मौका पाकर घर में घुसा आरोपी,एफआईआर दर्ज
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश पुत्र धन्नालाल कहार निवासी आस्था पैलेस ने युवती से रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के माता-पिता रविवार को निजी काम से खंडवा गए हुए थे, जबकि उसका भाई भी काम के सिलसिले में बाहर गया…
Read Moreमास्टर प्लान की सड़कों पर गंदगी देख भड़के इंदौर निगमायुक्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इंदौर। स्वच्छतामें आठ बार देश में नंबर वन रह चुके इंदौर में सफाई में लापरवाही का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त सख्त नजर आए। सोमवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान की सड़कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सड़क पर कचरा और गंदगी फैली मिली, जिसे देखकर निगमायुक्त नाराज हो गए और कड़ा रुख अपनाते हुए दो सफाई दरोगाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।सोमवार को निगमायुक्त जोन क्रमांक 2 और जोन क्रमांक 12 में सफाई…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी से 50 से अधिक मौतों का दाव, कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब
राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का वीडियो शेयर किया ब्रह्मास्त्र इंदौर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए। दरअसल, इंदौर के…
Read Moreटीम इंडिया के खिलाड़ी रेड्डी ने महाकाल दर्शन किए
ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए इंदौर आए भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी सोमवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे वे मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए मुकाबले के बाद सोमवार सुबह नितेश कुमार रेड्डी ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान वे पूरे मनोयोग से भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए। भस्म आरती के बाद रेड्डी ने देहरी से…
Read Moreसिंहस्थ 2028 को देखते हुए शिप्रा नदी को भी निरंतर प्रवाह बनाने के लिए योजना में शामिल करने की मांग
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शिप्रा नदी को भी अविरल और निरंतर प्रवाह बनाने के लिए योजना में शामिल करने की मांग प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से किया है। इसके साथ ही 9691.66 करोड़ की 13 सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं को भी समझौते में शामिल करने के लिए जल शक्ति विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। सिंहस्थ के लिए 29 किलोमीटर लंबे घाट का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 779 करोड़ रुपये है। नौ किलोमीटर लंबे घाटों का 120 करोड़ रुपये…
Read Moreउज्जैन-आगर मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:घट्टिया तहसील के नजरपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
उज्जैन।उज्जैन-आगर मार्ग पर घट्टिया तहसील के नजरपुर चौकी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है।मृतक की पहचान नजरपुर निवासी रवि ठाकुर (35) पुत्र अनिल ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि रवि उज्जैन से कंडक्टरी का काम कर देर रात अपने घर लौट रहे थे।घटना के बाद, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने को लेकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए…
Read More