महिदपुर रोड। रविवार को ग्राम डेलची बुजुर्ग में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुए आयोजन में बंजारा समाज द्वारा संत रविदास जी के जन्मोत्सव चल समारोह का स्वागत कर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान बंजारा समाज समिति और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। उपसरपंच श्याम लाल चावड़ा, सुभाष गरासिया, पत्रकार राकेश दायमा, राहुल दायमा और श्याम लाल गरासिया आदि उपस्थित रहे।
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
ट्रेन में छेड़खानी…गुजरात की महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा:
नागदा।गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे परिवार के साथ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए, जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं।आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने परिवार की एक लड़की से छेड़खानी की कोशिश की। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम…
Read Moreइन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर दर्ज:वीडियो में सांसदको लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे
इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद बनाए गए एक वीडियो को लेकर की गई है।क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा ने इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया…
Read Moreदूषित पानी से 32वीं मौत:एक महीने से बीमार महिला ने दम तोड़ा; 3 अब भी एडमिट, 2 आईसीयू में
इंदौर।भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं।बेटे नीलेश ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण भाग्यश्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर पर लाया गया,…
Read Moreपूर्वान्ह में शहरी क्षेत्र के साथ कई जगह बारिश हुई मावठा ने ठंड बढाई ,बादलों ने रोकी -ठंड में कोई खास असर नहीं बढा,आगामी दो दिन और बारिश के आसार
उज्जैन। रविवार सुबह मावठा की बारिश से ठंड बढने के आसार बने थे लेकिन बादलों ने ठंड के आसार को कमजोर कर दिया। शहरी क्षेत्र के साथ ही आसपास एवं जिले के कुछ भाग में इस दौरान बारिश हुई है। बारिश होने के बावजूद बादलों के कारण ठंड में कोई खास अंतर दिन में नहीं देखा गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आगामी दो दिन और बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह आसमान में छाए बादलों से शहर में बारिश हुई है। इससे…
Read Moreनगर निगम के निविदा आकलन पर सवालिया निशान -व्यापार मेले के लिए सीसी टीवी एवं एलईडी निविदा पर उठे सवाल
उज्जैन। नगर पालिक निगम शासकीय इंजीनियरिंग कालेज परिसर में व्यापार मेले का आयोजन करने वाला है। मेले में सीसी टीवी एवं एलईडी लगाने के लिए 30 लाख का आंकलन कर निविदा जारी की गई थी। निविदा में 5 फर्मों ने भाग लिया जिसमें से 4 तकनीकी रूप से सक्षम पाई गई। इनमें से दो ने 30 लाख का काम 2.5 लाख के अंदर ही करने के लिए निविदा प्रस्तुत की है। इससे निविदा के आंकलन पर ही सवाल खडा हो गया है। हाल ही में नगर निगम के आईटी…
Read Moreखुसूर-फुसूर बजट पर आम आदमी के साथ कौन
खुसूर-फुसूर बजट पर आम आदमी के साथ कौन एक बार फिर से देश का बजट सामने आया है। आम आदमी पर रूपए का संकट गहराया है। पक्ष ने बजट को आम जनहितैषी बताया है। विपक्ष ने इसे मध्यमवर्गीय एवं आमजन की कमर तोडने वाला बताया है। रविवार को यही सब देखने सूनने को मिला। शुगर एवं कैंसर की दवा पर दर कम करने की बात भी सूनी और देखी गई। खास बात यह रही कि छोटी मोटी एवं तमाम स्थानीय बातों पर सडकों पर विरोध करने वाला विपक्ष यहां भी…
Read Moreइंगोरिया में 20 घंटे में 2 सड़क हादसे, 3 की मौत पगड़ी के कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी को कार ने कुचला
इंगोरिया में 20 घंटे में 2 सड़क हादसे, 3 की मौत पगड़ी के कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी को कार ने कुचला उज्जैन। बड़नगर मार्ग इंगोरिया क्षेत्र में शनिवार-रविवार के दरमियान 20 घंटे में 2 सड़क हादसे होना सामने आये। दोनों हादसों में 3 लोगों की मौत हुई है। दोनों दुर्घटना कार से होना सामने आई है। इंगोरिया थाना प्रभारी दिपेश व्यास ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे के लगभग थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली स्थित जागृति कोल्ड हाऊस के पास कार क्रमांक जीजे 23 सीएच 1431 ने बाइक…
Read Moreबबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक का अर्द्धनग्न शव -रात तक नहीं हुई पहचान, बाहरी होने की संभावना
उज्जैन। सेठीनगर और वल्लभ नगर के लोग रविवार सुबह घरों से निकले तो उन्होने पेड़ पर युवक का अर्द्धनग्न शव लटका देखा। मामले की खबर मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की देर शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग खबर मिली थी कि सेठीनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर वल्लभनगर क्षेत्र के खाली क्षेत्र में लगे बबलू के पेड़ पर युवक की अर्द्धनग्न लाश लटकी हुई है। पुलिस तत्काल…
Read Moreबाइक से आये थे बदमाश, कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस आंखों में मिर्ची झोंककर 2 किसानों से लूटे 1.50 लाख
उज्जैन। पशु बेचकर लौट रहे 2 किसानों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। किसानों की आंखों में मिर्ची झोंकी गई थी। मामला कायथा थाना क्षेत्र का है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम नलेसरी में रहने वाले 2 किसान सतीश शाह और रामलाल मक्सी बाजार में पशु बेचने गये थे। जहां भैंस का सौदा कर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रामपुरा मार्ग लक्ष्मीपुरा फंटा पर पीछे से बाइक पर…
Read More