महाकाल मंदिर में 10 दिन मनेगी शिव नवरात्रि:6 से 15 फरवरी तक रोजाना होगा दिव्य श्रृंगार

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा है। इस बार यह आयोजन 6 से 15 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 10 दिन तक शिव नवरात्रि महा उत्सव मनाया जाएगा।शिवनवरात्रि महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।पर्व की तैयारियों के अंतर्गत मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई, मंदिर परिसर की रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कार्य सतत रूप से…

Read More

ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पिलर पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ा; गैस कटर से सरिए काटकर बाहर निकाला

उज्जैन। शांति पैलेस चौराहे पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सरियों के बीच दबने से हुआ है।इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का काम चल रहा है। यहां रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।काम के दौरान झारखंड निवासी मजदूर अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था, तभी वह सरियों के बीच दब गया।उस वक्त पिलर पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। अशोक के सहकर्मी विष्णु ने…

Read More

रिहाइशी इलाके में तेंदुआ, पिंजरे में फंसा:महू आर्मी वॉर कॉलेज में 3 दिन से मूवमेंट;

इंदौर।इंदौर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही हैं। महू से लेकर देवगुराड़िया तक इस खतरे ने स्थानीय लोगों को खौफजदा कर रखा है। देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू किया और चिड़ियाघर भिजवा दिया।वहीं, महू के आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी जारी हैं। हफ्ते भर में तेंदुओं ने कई बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया। देवगुराड़िया और सनावदिया के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं।वन विभाग ने मूवमेंट पर…

Read More

बच्चे का गला घोंटा…ईंट से चेहरा कुचला:हत्या छिपाने के लिए पलंग के अंदर बॉडी रख दी, ऊपर बीमार दादी को सुला दिया

इंदौर।इंदौर में 13 साल के बच्चे का पहले नॉयलॉन की रस्सी से गला घोंटा गया। फिर ईंट से चेहरा कुचल दिया गया। आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए बच्चे की बॉडी पलंग के अंदर रख कर उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार है।वारदात शनिवार को बच्चे के घर से 30 मीटर दूर एक छह मंजिल बिल्डिंग की छत पर की गई। शव को चौथी मंजिल के फ्लैट में छिपा दिया गया।एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, बच्चे…

Read More

उत्कृष्ट परेड के लिए चौकी प्रभारी सचिन धाकड को किया सम्मान

तनोडिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगर जिला मुख्य परेड ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2026 कार्यक्रम में तनोडिया चौकी प्रभारी सचिन धाकड को जिला पुलिस बल द्वितीय परेड सिनियर कार्यक्रम में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मुनाबाई, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निलेश पटेल एवं एसपी विनोद कुमार सिंह,आगर कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धाकड द्वारा क्षैत्र के कार्य के साथ-साथ जिला परेड…

Read More

जागरुक कर नशा छोड़ने के प्रति संकल्प दिलवाया एवं शपथ दिलवाई

तराना। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य निषेध संकल्प दिवस नगर परिषद में शुक्रवार को बनाया गया जिसमें कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा छोड़ने के प्रति जागरुक कर नशा छोड़ने के प्रति संकल्प दिलवाया एवं शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई माद्यपान तथा पदार्थों के सेवन की नशा प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए एवं इससे होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराया गया। उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।इस दिवस पर मदिरापान त्यागने का संकल्प…

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने किया वार्डो का भ्रमण साफ सफाई के दिए निर्देश

बड़नगर। नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम.आर.निंगवाल द्वारा निकाय के वार्ड क. 17 एवं 18 में भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत हुवें, उक्त वार्डों में साफ-सफाई एवं अन्य समस्याओं के निराकरण नगर पालिका के उपयंत्री विनोद पोरवाल, रवि पांचाल, नरेन्द्र सिरसवाल प्रभारी दरोगा, कुंदन गोसर को निर्देश दिये गये। मंगलनाथ मंदिर के आसपास क्षेत्र की सफाई के निर्देश दिए गए साथ ही मौके पर तत्काल सफाई कार्य भी कराया गया । उक्त 17 व 18 वार्ड में जो निर्माण कार्य चल…

Read More

गांधीजी के विचारों पर चलने की सबसे ज्यादा जरूरत, कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ

सारंगपुर। सारंगपुर में ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्ना हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने पुष्पमाला अर्पित कर बापू को नमन किया और उनके विचारों को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का…

Read More

यातायात नियमों के साथ दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

उज्जैन। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान में 200 से अधिक नागरिकों को नियमों के साथ सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। 1 जनवरी से चलाये जा रहे अभियान का आज समापन किया जायेगा। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसमें लगातार यातायात नियमों के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया जा…

Read More

रात में भागने का प्रयास कर रही थी लुटेरी दुल्हन – पति ने पीछा कर पकड़ा, दो दलाल भी गिरफ्त में

उज्जैन। शादी के 10 दिन बाद रात में भगाने का प्रयास कर रही लुटेरी दुल्हन को पति और उसके परिवार ने पीछा कर पकड़ लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो 2 दलाल भी गिरफ्त में आ गए। तीनों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम मसवाडिया में रहने वाले दिलीप धानुक ने थाने आकर बताया कि 10 दिन पहले उसकी शादी ग्राम गजनीखेड़ा के चामुंडा माता मंदिर में हुई थी, रिश्ता तय करने वालों ने 1.40…

Read More