गांधीजी के विचारों पर चलने की सबसे ज्यादा जरूरत, कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ

सारंगपुर। सारंगपुर में ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्ना हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने पुष्पमाला अर्पित कर बापू को नमन किया और उनके विचारों को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय ने कहा कि आज देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां गांधी के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में स्वार्थ की भावना बढती जा रही है और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों से लोग दूर होते जा रहे हैं। अहिंसा की जगह हिंसावादी प्रवृत्तियां पनप रही हैं, जो समाज और देश के लिए घातक हैं। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी ने कहा कि देश में भेदभाव और विखंडन की प्रवृत्ति लगातार बढ रही है। ऐसे समय में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी के विचार ही सबसे सशक्त मार्गदर्शक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज गोडसे की विचारधारा को बढावा देने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी आज भी गांधीजी के सिद्धांतों पर मजबूती से चल रही है। कांग्रेस नेता प्रदीप सादानी ने कहा कि हर कांग्रेसी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता है और सत्य व अहिंसा को अपनी राजनीति और जीवन का आधार मानता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी ने कहा कि आज देश में गांधी के सत्य, अहिंसा और संविधान के मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा सरकार की नीतियों से समाज में नफरत और विभाजन बढ रहा है, जो गांधी जी के विचारों के विपरीत है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी के विचारों और संविधान की रक्षा के लिए सडकों से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप सावधानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद लोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अली एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, घनश्याम मालवीय, वीरेंद्र जाटव, शेख मुर्शरफ, अंजुम खट्टानी, शोएब हसन राही, पार्षद समीर मेव, अखलाक मेव, एवं निजाम कुरैशी सहित कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खाचरौद
30 जनवरी गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह जी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अतिथी के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं जनपद अध्यक्ष कुं पृथ्वीराज सिंह जी द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला व गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू मंसूरी, नपा पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र धाकड़, राहुल मेहता, जितेन्द्र पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजारत अली हाशमी, संतोष बरखेड़ावाला, ग्राम डोडिया सरपंच पति बद्रीलाल, नमित वनवट, देविलाल चंद्रवंशी, अर्जुन पाटीदार, देवेन्द्र सिंह, अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे।
इंगोरिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया पर 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। आज से ही कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सी एच इंगोरिया प्रभारी डॉ शिप्र श्रीवास्तव, हेल्थ सुपरवाइजर नारायण शर्मा, शिवानी भारतीय, साकेत सवालाखे, विजय गोलघाटे, पायलेट नरेंद्र परमार, नवीन विश्वकर्मा, शेखर डोगर एवं बंटी ने राष्ट्रपिता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ शिप्र श्रीवास्तव ने संकल्प पत्र का वाचन किया और कुष्ठ रोग के बारे मे जानकारी दी। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के दिशा निर्देश , जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ विक्रम रघुवंशी और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह अजनार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ क्षिप्र श्रीवास्तव द्वारा संकल्प पत्र का वाचन कर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई । एनएमए एम आर मंसूरी ने बताया कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध है। कुष्ठ रोग पाप या दैवीय प्रकोप नहीं है, शारीरिक विकलांगता से भी बचा जा सकता है। जिसका एमडीटी से पूर्ण इलाज संभव है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में इसका उपचार निशुल्क उपलब्ध है।
इसका इलाज असंक्रमांक बीमारी में 6 माह एवं संक्रामक बीमारी में 12 माह का उपचार है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment